सुकरौली/कुशीनगर | सोमवार को देवतहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया एवं आशा कार्यकर्ताओं में बच्चों के लिए 110 दवा किट वितरण किया जिसमें 0 से लेकर 1 वर्ष तक की अलग दवा की व्यवस्था है और एक वर्ष से लेकर 12 वर्ष की दवा की अलग व्यवस्था है आशा कार्यकर्ती दवा को लेकर गांव-गांव बच्चों को दवा बाटेंगी। विधायक ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए पर हमारी सरकार सतर्क है इसलिए आने वाली 1 जुलाई से गांव में एन एम, आशा, शिक्षक के माध्यम से बूथ स्तर पर गांव गांव में टीकाकरण का कार्य प्रारंभ होगा। इस मौके पर मंडल महामंत्री संजीव जायसवाल, डॉ हेमन्त वर्मा, मुंशी सिंह, अरूण पाण्डेय, छोटेलाल गुप्ता, डॉ द्विवेदी, वकील सिंह, रजनीश बर्नवाल, सत्येन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…