News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, कलाकार सहित जनसेवक रहे उपस्थित।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 13, 2021  |  6:32 PM

874 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, कलाकार सहित जनसेवक रहे उपस्थित।

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।नागपंचमी के त्योहार पर नगर पंचायत सुकरौली के सेमरी में मटहां ग्राउंड में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय भजन सम्राट नंदू मिश्रा, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया, आदित्य प्रताप सिंह विशाल कबड्डी प्रतियोगिता में सम्मिलित रहे। मंच का संचालन भोजपुरी फिल्म कोरियोग्राफर संदीप पाण्डेय ने किया।भाजपा युवा नेता आदित्य प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट विमलेश कुमार मिश्रा व संरक्षक पूर्व प्रधान तारा प्रसाद पाठक रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शुगर मिल ढांढा व शहीद बन्धु की टीम प्रतिभागी रहीं। जिसमें शुगर मिल ढांढा उपविजेता रही। जबकि शहीद बन्धु टीम 10-1 के मुकाबले में विजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका मुस्तफा अंसारी ने किया। इस दौरान क्षेत्र से उपस्थित गणमान्य में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया, आदित्य प्रताप सिंह,अशोक कुमार पत्रकार, सुनील दत्त शाही, राजेश गुप्ता, वरुण जायसवाल ,प्रिंस जायसवाल ,गजेन्द्र मिश्र मखणु मद्धेशिया, मोहन मिश्रा ,उमाशंकर मिश्रा, पप्पू गुप्ता, बलराम यादव, राजन मिश्रा अभिषेक ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, संदीप पाण्डेय, दीपचंद यादव, नरेन्द्र मिश्रा, जेपी शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, बेचू मिश्रा, नीरज मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सुरेंद्र भारती, मुक्तिनाथ शर्मा, धनन्जय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking