News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: आजादी का अमृत महोत्सव मनाना गौरव की बात- रविन्द्र

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 17, 2022  |  3:13 PM

552 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: आजादी का अमृत महोत्सव मनाना गौरव की बात- रविन्द्र WhatsApp
Responsive image
  • नेहरू इंटर कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित
सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर। नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली में 11 अगस्त से चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह रहे। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को मोमेंटम व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाना हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सभी को ईमानदारी के साथ परिश्रम करना चाहिए।
प्रधानाचार्य डॉ. अरूण प्रताप सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे लोगों में देशभक्ति की एक नई लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें सरस्वती वंदना ज्योति, अनामिका, श्रेया, अनु और साक्षी ने प्रस्तुत किया। जबकि देश रंगीला पर एक भाव नृत्य अंशिका, वैष्णवी व रागिनी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में आंचल, उजमा और सोनम ने जलवा जलवा पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वाले छात्र छात्राओं व शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। स्कॉउट ज्ञान परीक्षा के प्रदेश टॉपर सत्यम गुप्ता, अभय बरनवाल, निहारिका गुप्ता, वैष्णवी चौहान, संजय सिंह, कुलदीप जायसवाल, नंदिता प्रसाद, काजल गोंड़, लक्ष्मण सिंह, अर्चना, रंजना आर्य, शिक्षिका पूजा सैनी, शिक्षक ओमप्रकाश, इंद्रेश कुमार व पवन प्रजापति को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों – कर्मचारियों और प्रधानाचार्य को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद कुमार गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, डॉ. त्रिगुणानंद मणि, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, लक्ष्मी प्रसाद भारती, शम्भूनाथ गुप्ता, संतोष कुमार दूबे, गिरिजेश पांडेय, अरविंद तिवारी, मनोज शाही, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार रजक, गजेन्द्र प्रताप सिंह, हरिशंकर राम, विनय कुमार सिंह, बलराम तिवारी, दिलीप कुमार सिंह, पवन गुप्ता, आमोद चतुर्वेदी, अंकिता शुक्ला, मोनिका सिंह, विश्वदीपक मिश्र, करुणेश श्रीवास्तव, संजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking