News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायत की संयुक्त बैठक सम्पन्न; बैठक में काफी गहमा-गहमी का रहा माहौल।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 26, 2022  |  5:56 PM

592 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायत की संयुक्त बैठक सम्पन्न; बैठक में काफी गहमा-गहमी का रहा माहौल। WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर। विकासखण्ड सुकरौली के सभागार में आयोजित बैठक में सुकरौली विकासखण्ड के 66 ग्राम सभा के प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास पोषाहार विभाग, स्वास्थ विभाग, पूर्ति विभाग, कृषि विभाग के साथ-साथ तमाम सरकारी तथा गैर सरकारी संगठन, एंव जनप्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।जब कि बैठक में शिक्षा विभाग से कोई अधिकारी शामिल नहीं हुआ।बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हाटा मोहन वर्मा रहे। बैठक की अध्यक्षता सुकरौली ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान ने किया।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

इन इन योजनाओं पर किया गया विचार

विकासखंड सुकरौली ब्लाक सभागार के बैठक में विगत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गयी। राज्यवित्ति वर्ष 2022- 23 की कार्य योजना पर विचार किया गया।क्षेत्र निधि केंद्रीयवित्ति/ क्षेत्र निधि राज वित्ति 2022- 23 के कार्य योजना / प्रस्ताव पर विचार। मनरेगा वर्ष 2022- 23 की कार्य योजना/प्रस्ताव पर विचार। ग्राम पंचायत के पंचामृत 15वाँ वित्त, मनरेगा आदि की कार्य योजना वर्ष 2022-23 के अनुमोदन पर विचार। विभिन्न प्रकार के पेंशन पर विचार ।स्वच्छ भारत मिशन योजना/ पेयजल योजना पर विचार। निशुल्क बोरिंग योजना पर विचार ।एनआरएलएम योजना पर विचार। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना पर विचार के साथ-साथ अध्यक्ष के अनुमति पर अन्य योजनाओं पर विचार किया गया।

बैठक में आंगनबाड़ी के सीडीपीओ पर दोषारोपण करते हुए ग्राम प्रधानो ने कहा कि दाल, तेल आदि का वितरण सही तरीके से नहीं किया जाता ।जब कि पूर्ति अधिकारी पर प्रधानों ने आरोप लगाया कि अक्सर पूर्ति विभाग द्वारा कार्ड में यूनिटो की कटौती कर अपने चहेतों का नाम चढ़ा दिया जाता है ।जब कि वही ग्राम प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय परिसर में शौचालय और पेयजल की सुविधा ना होने की बात मीटिंग में रखी।

प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री आवास के बारे में जानकारी देते हुए खण्ड विकास अधिकारी उषा पाल ने कहा कि जिन लोगों की 6 फीट की पक्की दीवार है। तथा टीवी, फ्रिज, मोटरसाइकिल है वे आवास की पात्रता के सूची में नहीं आएंगे । प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री आवास पाने के लिए मनरेगा में मजदूरी करना अति आवश्यक है। जब कि हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि सभी ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को देखते हुए ही विकास कार्य करना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री द्वारा मनरेगा में काम कराने के लिए करोड़ों रुपए तक मिल जायेगा ।बस जरूरत है अपने-अपने ग्राम सभाओं में विकास कार्यों को कराने का।उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को हाटा विधानसभा में रहने का कोई अधिकार नहीं है । अगर हाटा विधान सभा में रहना है तो सुधर कर मोदी और योगी के निर्देशों का पालन करते हुए इमानदारी पूर्वक काम करें ।उन्होंने ब्लाक प्रमुख सुकरौली को ब्लॉक कैंपस में शौचालय तथा वाटर एटीएम लगाने के लिए निर्देशित भी किया।

ग्राम सभा तथा क्षेत्र पंचायत की बैठक में मुख्य रूप से सत्यकाम पांडेय विजय यादव, विनोद सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष पति ,दूधनाथ, भीमसेन, परशुराम निषाद, सुरेंद्र आर्या, अमन त्रिपाठी आदि ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे ।मीटिंग का संचालन इंजीनियर रामकृपाल ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking