सुकरौली बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर पंचायत सुकरौली बाजार में स्थित राष्ट्रकृत बैंको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं पंजाब नेशनल बैंक, यूपी बड़ौदा बैंक आदि स्थानों पर सुकरौली पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव ने अपने हमराहीओं के साथ बैंकों के सामने एवं परिसर में बिना हैंडल लॉक किए मोटरसाइकिल वाहनों आदि का सघन जांच कर पांच वाहनों का चालान करके ₹2500 का परिसमन शुल्क वसूली किया।चौकी प्रभारी यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए अराजक तत्वों पर मुस्तैदी के साथ कड़ी निगरानी की जा रही है। दशहरा एवं दुर्गा पूजा पर्व सकुशल संपन्न होने तथा दीपावली एवं अन्य शुभ पर्व के मद्देनजर सुकरौली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी प्रकार का आपराधिक वारदात ना हो सके,इस को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत सुकरौली बाजार व क्षेत्र के तमाम जगहों पर भी पुलिस मुस्तैदी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।ताकि किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नही हो सके जिसके कारण जगह-जगह पर पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव के साथ हमराही राजन जायसवाल अजय राय इकरान हक मदन यादव आदि मुस्तैद रहे।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…