News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली बाजार: भाजपा में ओमप्रकाश राजभर के लिए कोई स्थान रिक्त नही- अनिल राजभर

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 7, 2022  |  8:15 PM

568 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली बाजार: भाजपा में ओमप्रकाश राजभर के लिए कोई स्थान रिक्त नही- अनिल राजभर
  • सुकरौली में कार्यकर्ताओं से कैबिनेट मंत्री ने किया मुलाकात।

सुकरौली बाजार/कुशीनगर।शुक्रवार को नगर पंचायत- सुकरौली मे अखिल भारतीय राजभर संगठन राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा के बरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत सुकरौली बाजार के चेयरमैन पद प्रत्याशी व पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार पत्रकार के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर प्रेस प्रतिनिधियों, राजभर समाज के लोगो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी 14 अक्टूबर 2022 को कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज में होने वाले राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान मे होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनिति बनाने को लेकर सुकरौली मे भाजपा नेता अशोक राजभर के आवास पर अपील करने के लिए आया है। उन्होने कहा कि भाजपा मे अब कोई पद रिक्त ओम प्रकाश राजभर के लिए नही है। उनके लिए नो इन्ट्री लग गयी है। उन्होंने कहा कि राजभर समाज ऐसे बहरूपिये नेता से सावधान हो गयी है। कार्यक्रम मे भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री श्रीभागवत चौहान, भाजपा के बरिष्ठ युवा नेता अभय प्रताप सिंह को भाजपा के बरिष्ठ नेता, चेयरमैन पद के प्रत्याशी अशोक कुमार पत्रकार ने स्मृति चिन्ह एवं अंगबस्त्र देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर भाजपा सुकरौली मंण्डल के अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, डा० सुदामा गिरि, तेज प्रताप गुप्ता, मुकेश गौड़, अंकित मद्धेशिया, पत्रकार गणेश कुमार गुप्त, चन्द्रिका गुप्ता, अमन सिह, राम मिलन राजभर, मदन राजभर, जर्नादन राजभर, राजेश्वर लाल, जितेन्द्र कुमार, अकित सिंह, विक्रम चौहान, सुकरौली कस्बे में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार के आवास पर कैबिनेट मंत्री ने राजभर समाज समेत भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रेस वार्ता किया।इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने जिले में यात्रा निकाल रहे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में अभी कोई वैकेंसी नही है।समाज के नाम पर सबकुछ हासिल करने वालों की राजनैतिक स्तर अब समाप्त हो गया है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व में सभी समाज का विकास तेजी से हो रहा है।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार,मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह,महामंत्री अंकित मद्देशिया,भागवत चौहान,रबिश सिंह, सचिन गुप्ता, सचिन निषाद, सन्त लाल गुप्ता,धीरज त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, जयश्रीराम, उदयनारायण मद्धेशिया, धीरू गुप्ता, छेदी राजभर, विरेन्द्र कुमार राजभर, सुरेन्द्र वर्मा,जितेन्द्र कुमार राजभर, राजेन्द्र कुमार उर्फ राजा बाबू, रत्नाकर, विनोद सिह समेत तमाम राजभर समाज एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking