सुकरौली/कुशीनगर।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में प्रसव कराने आयी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।परिवारजनों ने स्वास्थकर्मियो पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।हंगामा बढ़ता देख स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मौके पर पहुँचकर लोगो को शांत कराया।साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि परिजनो द्वारा शिकायती पत्र मिला तो जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
बताते चलें कि ग्रामसभा अवरवां के अंतर्गत आने वाले बरवा टोले पर करिश्मा पत्नी सोनेलाल उम्र 22 वर्ष को रात में प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे पीएचसी सुकरौली ले गए।अस्पताल पर महिला चिकित्सक की तैनाती ना होने से एमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ़ नर्स ने इलाज शुरू किया।किन्तु कुछ समय पश्चात प्रसूता की मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही मृतक महिला के मायकावाले पहुँच गए तथा हंगामा शुरू कर दिया।समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया था।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…