News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: प्रभारी मंत्री ने ब्लाक का किया निरीक्षण, कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 22, 2021  |  6:50 PM

859 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: प्रभारी मंत्री ने ब्लाक का किया निरीक्षण, कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक WhatsApp
Responsive image

सुकरौली बाजार/कुशीनगर | कुशीनगर जनपद के प्रभारी मंत्री मुकुट विहारी वर्मा ने गुरूवार को सुकरौली ब्लाक के कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद परिसर में पौधरोपण किया। जिम्मेदारों द्वारा प्रभारी मंत्री से फारियादियों को न मिलने देने से फरियादी काफ़ी मायूस दिखें।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

प्रभारी मंत्री मुकुट विहारी वर्मा गुरूवार को दोपहर डेढ़ बजे सुकरौली ब्लाक मुख्यालय पहुंचें। जहां पहुंचतें ही प्रभारी मंत्री ने परिसर में स्वय सहायता समूह व आंगनवाड़ी द्वारा मसाला पैंकिंग, कपड़ा मास्क आदि के लगायें गये स्टालों का निरीक्षण किया। इसकें बाद ब्लाक सभागार में स्वय सहायता समूह से जुड़े पांच लाभार्थियों,आवास के पांच, वृद्धपेंशन के पांच, कृषि में अनुदान के पांच, श्रम विभाग के छह, कन्या सुमंगला के छह को प्रमाण पत्र दिया गया। इसके बाद ब्लाक कर्मचारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो आवास, पेंशन, शौचालय, रोजगार आदि बिंदुओं पर प्रगति की जानकारी ली। सीएचसी देवतहा सुकरौली पहुंच प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। और अस्पताल में सफाई व्यवस्था और बेहतर रखने का स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया। इसके बाद नेहरू इंटर कालेज में बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं कर साथ बैठक की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, कोऑपरेटिव के चैयरमैन लल्लन मिश्र, डीएम एस राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा,बीडीओ सुप्रिया, एडीओ पंचायत रामअशीष गौतम, सीडीपीओ अब्दुल कयूम व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।

सुकरौली ब्लाक में पहुंचें प्रभारी मंत्री मुकुट विहारी वर्मा के कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन सहित आला दर्जे के अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के मद्देनजर पूरे दिन चौकस रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking