सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सुकरौली विकास खंड के न्याय पंचायत डुमरी मलाव में हुई।बैठक में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के शिक्षको ने भाग लिया।इस मासिक बैठक का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक विद्यालय में पठन पाठन में आ रही समस्याओं और उसके समाधान के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चो की शिक्षा में विकास करना है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए एआरपी रेखा ने बताया कि सभी अध्यापक अपने विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित बिंदुओं का अवश्य पालन करे।विद्यालय में कागजी रखरखाव के साथ ही प्रेरणा पोर्टल सहित बच्चो की भाषा उनके पाठ्यक्रम को पूर्ण कराते हुए बच्चो के विकास के लिए प्रयासरत रहे।बैठक में विभिन्न विद्यालयों से आये हुए शिक्षकों में प्रशांत कुमार, मधुरेन्द्र, मनोरमा सुनीता आदि ने अपने विद्यालय संबंधी समस्याओं के बारे में चर्चा की।जिसके निदान हेतु एसआरजी नागेश्वर दुबे ने बताया कि सभी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान विभाग करने के लिए वचनबद्ध है।साथ ही उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक मासिक एजेंडे के आधार पर विद्यालय के सभी प्रस्तावित कार्यो को पूर्ण करने के साथ ही प्रेरणा तालिका, पुस्तकालय, चार्ट पाठ्यक्रम आदि को भी ध्यान में रखकर शिक्षा का माहौल तैयार करें।
इस बैठक में डुमरी मलाव की प्रधानाध्यापिका भूमि श्रीवास्तव सहित अनिता, मुन्नी, रामानुज, कुमकुम ,शशि, गंगासागर, सुनीता सहित अन्य प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…