सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। एक ओर जहां शासन एवं जिला प्रशासन स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनता को जागरूक करने के साथ शौचालयों के उपयोग एवं साफ सफाई रखने के लिये प्रेरित कर रहा है। वही दूसरी ओर सुकरौली नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति बरती जा रही उदासीनता एवं लापरवाही के कारण जगह जगह कचरे का ढ़ेर लगा है और सार्वजनिक नालियां गंदगी से पटी पड़ी है। नगरवासियों के द्वारा इस अव्यवस्था के प्रति अनेक बार कई माध्यमों से आवाज उठाए जाने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाई इस विषय में नहीं की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के द्वारा सफाई के मद में लाखों रुपये खर्च कर दिए गए। लेकिन नगर के छोटे टोले जो सीमांकन से आखिरी हिस्से में हैं,इन जगहों पर आज भी बदतर स्थिति बनी हुई है।यदि सुकरौली नगर के मद में हुए भुगतान की ऑडिट जमीनी स्तर पर हो तो जनता के लिए खर्च किये धन का पता चल सकेगा।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई 22 वर्षीय युवक की…
कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…
तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…
मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…