News Addaa WhatsApp Group

मोतीचक: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक ईकाई की बैठक संपन्न

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Apr 22, 2022  |  2:26 PM

573 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोतीचक: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक ईकाई की बैठक संपन्न

कुशीनगर। खोट्ठा बाजार विकास खण्ड मोतीचक के ब्लाक संसाधन केंद्र के परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अध्यक्ष श्रीधर कुमार पाण्डेय द्वारा मोतीचक के शिक्षक एव शिक्षिकाओं को कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक किया गया । शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बैठक मे बढचढकर भाग लिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया ।

बैठक का संचालन मंत्री आलोक शाही ने किया जिसमे अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष व अमिता सिंह को सह कोषाध्यक्ष, कुवर रजवंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतवंत सिंह उपाध्यक्ष, विनय कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष, सर्वेश्वर त्रिपाठी उपाध्यक्ष, पंकज शुक्ला उपाध्यक्ष, संध्या मौर्या महिला उपाध्यक्ष, दीपक वर्मा संयुक्त मंत्री,अशोक कुमार संयुक्त मंत्री, प्रवीण शुक्ल संयुक्त मंत्री ,आशुतोष शुक्ल संयुक्त मंत्री, अनीता सिंह महिला संयुक्त मंत्री, महेन्द्र भारती संगठन मंत्री, सोनू गुप्ता महिला संगठन मंत्री, संतगिरी गुप्ता प्रचार मंत्री, मीनाक्षी गुप्ता महिला प्रचार मंत्री, धनंजय सिंह मिडिया प्रभारी एवं अवधविहारी त्रिपाठी लेखाकार निर्वाचित किये गये । समस्त पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों में संघर्ष करते रहने का दृढ़संकल्प लिया ।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वैचारिक अधिष्ठान की प्रेरणा मूलतः सास्कृतिक राष्ट्रवाद है। राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षा और शिक्षक के हित में समाज यह संगठन की सोच है। जिसके लिए मोतीचक विकास खण्ड के शिक्षको ने विद्यार्थियों, समाज व अपने सम्मान हेतु इस संगठन के माध्यम से अपनी उच्चकोटि के सोच को शासन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर चन्द्रहास मिश्र,अविनाश पांडेय, दुर्गेश मिश्रा, सुधीर उपाध्याय, सुधीर कुमार , गिरिजेश दूबे, सीमा त्रिपाठी, पुष्पेंद्र जी सहित ब्लॉक के बहुत से सम्मानित शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking