News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: आशा कार्यकत्रीयों एवं संगिनियो ने दिया धरना, बकाया वेतन भुगतान सहित मानदेय बृद्धि की रखी शर्त

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 22, 2021  |  5:34 PM

1,164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: आशा कार्यकत्रीयों एवं संगिनियो ने दिया धरना, बकाया वेतन भुगतान सहित मानदेय बृद्धि की रखी शर्त WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में सुकरौली ब्लाक के सैकड़ो की संख्या में आशा कार्यकत्री तथा संगिनी मौजूद रही।ब्लॉक अध्यक्ष रीना देवी के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि चौबीस घंटे लगातार मेहनत करने के बाद स्वास्थ्य विभाग हम लोगो के प्रति उदासीन रहता है जबकि अधिकतर कार्यो को अकेले निपटाने वाली आशा कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य विभाग ने अपना नाम तो दिया ,लेकिन इनके काम के अनुसार न तो इनको प्रोत्साहन राशि ही मिली।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

आशा कार्यकत्रियों के अध्यक्ष रीना देवी ने बताया कि हमें प्रोत्साहन राशि नहीं हमें उचित मानदेय चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकत्रियो को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कार्यकत्रियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग का सारा कार्य लगन औऱ इमानदारी के साथ किया जाता है उसके बाद भी अभी तीन महीने का प्रोत्साहन राशि आशाओ को नहीं मिला। जिससे आशा कार्यकत्री भूखमरी के कगार पर पहुंच चुकी है। सरकार से हमारी मांग है कि हमे प्रोत्शाहन राशि की जगह एक उचित मानदेय तय करे। ताकी हम लोगो के भी परिवार का भरण पोषण आसानी से हो सके।संगिनी मंजू चौरसिया ने बताया कि हम लोगो को दस बिंदुओं पर लगातार कड़ी मेहनत से काम करना पड़ता है। जिसके बाद भी आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि मात्र दो हजार रुपये ही मिलता है ।जो बहुत ही कम है। हम लोगो द्वारा गांव में गर्भवती महिलाओं के देख- रेख से लेकर टिकाकरण तक करना पड़ता है।हम लोग निरंतर चौबीस घण्टे डिप्टी करते रहते है।उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रोत्साहन राशि की जगह एक उचित मानदेय आशा कार्यकत्रियों को मिले ताकि उनका भी परिवार सुचारू रूप से चल सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking