सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितला के निवासी रामनिवास भारती(उम्र 45वर्ष) की पोखरी मे गिरकर डूब जाने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल में मिली निवासा की जमीन पर रहता था। जो दोपहर बाद अपने घोठ्ठे पर अपनी गाय को ले जा रहे थे तभी अचानक गाय पोखरे में कूद गई है l मृतक गाय के साथ रस्सी पकड़े पोखरी में गिरकर डूबने लगा। पति को डूबते देख पत्नी संध्या शोर करते हुए लोगो को बताने के लिए दौड़ी। शोर सुनकर गांव के लोगों ने जाकर मृतक को पोखरी से निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाते हुए सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाने की बात कही।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…