News Addaa WhatsApp Group

देवतहा सीएचसी प्रभारी हुए पद मुक्त, चिकित्सक डॉ विपिन गौतम बनाए गए नए प्रभारी।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 9, 2022  |  10:08 AM

486 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवतहा सीएचसी प्रभारी हुए पद मुक्त, चिकित्सक डॉ विपिन गौतम बनाए गए नए प्रभारी।

सुकरौली /कुशीनगर। स्वास्थ विभाग द्वारा जोर-शोर से चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में अनियमितता, लापरवाही तथा क्षेत्र में कम वैक्सीनेशन होने का आरोप लगाते हुए सीएमओ डॉ सुरेश पटेरिया ने सुकरौली सीएससी प्रभारी डॉ हेमंत वर्मा को पद से हटा दिया। शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान देवतहा सीएचसी पर अनियमितता तथा लापरवाही देखने को मिली।सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिले में सबसे खराब रिकॉर्ड की भी बात कहते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ हेमंत वर्मा को पद से हटाते हुए उनके स्थान पर चिकित्सक डॉ विपिन गौतम को पदभार दे दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी औरयदि आवश्यक हुआ तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।उन्होने इस बात पर जोर दिया कि कैम्प लगाकर, जागरुक करके तथा डोर टू डोर जाकर टीकाकरण का कार्य सुनिश्चित किया जाए ताकि तय लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

संबंधित खबरें
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking