सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)।ढाढा शुगर मिल के किसानों के गन्ने को सूख जाने के कारण अब किसानों को अत्यधिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है ।जिसको देखते हुए ढाढा शुगर मिल के द्वारा अपने कर्मचारियों के माध्यम से हर गांव में जाकर नई तकनीकी और नई विधि से गन्ने को बोने के विषय में बताया जा रहा है।
इस मौके पर ढाढा शुगर मिल के कर्मचारी महेश तिवारी व उनके साथी भास्कर सिंह के द्वारा मदरहा गांव में किसानों को गन्ने सूखने की परेशानियों को दूर करने के लिए एक नई विधि से गन्ने को बीज तैयार करने के लिए एक ट्रे के माध्यम से उसी में बीज को तैयार किया जाएगा इस माध्यम से किसानों को पहले उस ट्रे मे गन्ने के बीज को अंकुरित कर लिया जाएगा उसके बाद खेतों में एक एक फीट की दूरी पर गन्ने को ट्रे से निकालकर लगा दिया जाएगा इस माध्यम से किसानों को खेत नुकसान नहीं जाएंगे और जो गन्ना अंकुरित रहेगा उसी को खेतों में बोया जाएगा।
इस मौके पर महेश तिवारी ,भास्कर सिंह ,गोरख सिंह ,राम सुरेश सिंह ,बांके बिहारी सिंह ,सुदर्शन सिंह, ओमप्रकाश मद्धेशिया ,विनोद सिंह, उपेंद्र दुबे, नीरज सिंह ,शैलेश सिंह, गोपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह ,आदि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…
योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई 22 वर्षीय युवक की…