News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण; हरिशंकरी पौधे के रोपण के प्रति लोगो को किया गया जागरूक।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jun 5, 2022  |  2:26 PM

573 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधरोपण; हरिशंकरी पौधे के रोपण के प्रति लोगो को किया गया जागरूक।

सुकरौली/कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसर प्रत्येक ग्राम पंचायत में कांफ्रेंस आफ पंचायत 2022 के अंतर्गत हरिशंकरी पौध का रोपण किया जाना था जिसके क्रम में हाटा रेंज द्वारा सुकरौली विकास खंड के ग्राम रामपुर सोहरौना के मंडी हाट परिसर में हरिशंकरी पौध रोपण कार्यक्रम व जनसभा आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा द्वारा विधिवत पौध पूजन के पश्चात् पौध रोपण किया गया ।मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह ने विधायक का स्वागत किया ।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने पौध रोपण कार्यक्रम में आम जन मानस को प्रतिभाग करने का आह्वान किया। हाटा रेंजर राजेश कुशवाहा ने आगंतुकों को ३५ करोड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम ,अमृत वन व अमृत सरोवर के बारे में विस्तार से बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

कार्यक्रम में हाटा व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय भान कुशवाहा ,वन दरोग़ा विनोद कुमार सिंह ,दुर्गा दत्त राय ,महेंद्र यादव तथा वन रक्षक अब्दुल आलम ,राजेश चौधरी ,रामप्रीत सिंह व राजू यादव माली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking