सुकरौली/कुशीनगर । ब्लाक परिसर सुकरौली में पीआरडी जवानों का परेड करते हुए यह निश्चय किया कि युवक मंगल दल के साथ मिलकर शासकीय योजनाओं को ग्रामीण स्तर पर लोगों को पहुचाने के साथ ही जागरूक करते हुए लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने की जानकारी दी गई।पीआरडी जवान गांव में युवक मंगल दल का गठन कर शासकीय योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
बुधवार को सुकरौली ब्लाक के परिसर में पीआरडी विभाग के बीओ सत्यम की मौजूदगी में पीआरडी जवानों ने परेड किया।इस दौरान बीओ सत्यम ने कहा कि इससे काफी हद तक विभाग के साथ साथ पीआरडी जवान भी उत्साहित हैं। इस तरह के परेड से जवान वर्दी का महत्व भी जानेंगे और फिट भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुल 18 सक्रिय पीआरडी जवान हैं। अभी मासिक परेड के लिए सभी को बुलाया जाएगा। उसके बाद सप्ताहिक भी होगी। निदेशालय के निर्देश पर इन्हे भी फिट करके आधुनिक बनाने का प्रयास किया जाएगा।इसमें सभी जवानों को नियमों और विभागीय निर्देशों के प्रति सजग और सुदृढ़ बनाई जाएगी।स्वास्थ्य,शिक्षा,खेलकूद, रक्तदान,श्रमदान,आपदा प्रबंधन,पर्यावरण संरक्षण के साथ शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में पीआरडी जवानों की अहम भूमिका होगी।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…