सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शुक्रवार को पत्रकारों के हित मे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ब्लॉक इकाई सुकरौली कुशीनगर उत्तर प्रदेश के पत्रकारों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित सहायक विकास अधिकारी आईएसबी नर्वदेश्वर कुमार त्रिपाठी को आठ सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से जनपद स्तर पर पत्रकारो की सहायता, समस्या समाधान व सुरक्षा कोष की स्थापना के साथ ही, ई श्रम पोर्टल पर पत्रकारों का पंजीकरण कक्ष आबंटन,जिला अस्पतालों व अन्य अस्पतालों में पत्रकारों के लिये विशेष सुविधा व टोल प्लाजा पर टैक्स छूट के साथ ही कैशलेश चिकित्सा सुविधा की मांग रखी गई।
इस दौरान ज्ञापन देने वाले पत्रकारों के शिष्टमंडल में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, जगदीश सिंह, राकेश यादव, सत्यनारायण चौरसिया, पप्पू गुप्ता,चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, शाश्वत त्रिपाठी, कन्हैया मिश्रा प्रमुखता से मौजूद रहे
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…