News Addaa WhatsApp Group Join करें

Sukrauli News/सुकरौली: मनमोहक झांकियों के साथ तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 31, 2021  |  5:38 PM

1,132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sukrauli News/सुकरौली: मनमोहक झांकियों के साथ तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन WhatsApp
Responsive image
  • स्काउट प्रशिक्षण से विषम परिस्थितियों से निपटने की कला- योगेंद्र नाथ सिंह

सुकरौली/कुशीनगर।नगर पंचायत सुकरौली के नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट शिविर का समापन आज मनमोहक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस शिविर में लगभग 65 विद्यालयों के स्काउट गाइड ने प्रतिभाग करते हुए अपनी कला, कौशल, खेलकूद, ज्ञानकौशलऔर सामाजिक सौहार्द का उदाहरण पेश करते हुए अपने करतब दिखाए। इस तीन दिवसीय शिविर में जहां सर्वोच्च झांकी का पुरस्कार उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, सांस्कृतिक कार्यक्रम में जे पी इंटर कॉलेज कप्तानगंज,स्काउट में बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर तथा गेट टावर के लिए नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सभी स्काउट को यह संदेश दिया कि उनके प्रशिक्षण में जो भी सीखा, उसे मूलस्तर पर उसका अनुपालन करते हुए समाज मे सेवा भाव से कार्य करके उदाहरण पेश करे। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम प्रस्तुति में देश सेवा, धर्म सेवा,सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न मुद्दों पर कार्यक्रम पेश करने की सराहना भी की।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

विद्यालय के प्रबंधक विवेक कुमार सिंह उर्फ बंटी भैया ने जनपद केस्काउट गाइड के उच्चाधिकारियो, कोने-कोने से आए विभिन्न विद्यालय के प्रबंधको, प्रधानाचार्य, अतिथियों तथा स्काउट गाइड में रूप में प्रतिभाग किए बच्चे- बच्चियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के लिए उन्हें सदैव हर संभव सहयोग देने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उच्च स्तर पर अधिकारियों का सहयोग मिला तो वह निश्चित रूप से मंडलीय स्काउट शिविर लगाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।Sukrauli: Three-day Scout Guide Camp concludes with beautiful tableaux

कार्यक्रम का संचालन डीओसी सतीश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इसअवसर पर ओमप्रकाश सिंह, स्कॉउट ट्रेनर इजहारुल हक, डीओसी गाइड निवेदिता श्रीवास्तव, रविन्द्र नारायण पाण्डेय, प्रधानाचार्य गांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा नागेश्वर पति त्रिपाठी, बंश नारायण सिंह, नंदा पांडेय, आशुतोष पांडेय, कृष्ण कुमार राव, लक्ष्मी मिश्र, प्रह्लाद कुमार गुप्ता, शम्भूनाथ गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार, गजेन्द्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार दूबे, इंद्रेश कुमार, अरविंद तिवारी, मनोज शाही, अंजुम आरा खान, रेनू बाला, अरविन्द श्रीवास्तव, जिला गाइड कैप्टन बेसिक मनोरमा त्रिपाठी, शिव शरण पांडेय जिला सचिव, विनय कुमार सिंह, ओमप्रकाश, डॉ. अंजू श्रीवास्तवा, प्रमोद रजक,, पूजा सैनी, अंकिता शुक्ला, डॉ नंदकिशोर, उमाकांत मिश्र, दिलीप सिंह, अयोध्या गुप्ता, देवी प्रसाद, विश्वदीपक मिश्र, करुणेश श्रीवास्तव, मोनिका सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ढुनमुन पांडेय,टीपी शाही, रामब्यास मिश्र, रामब्यास पांडेय, ताहिर हुसैन अंसारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking