सुकरौली। देश मे हाल ही हेलीकॉटर दुर्घटना ग्रस्त होने पर सीडीएस बिपिन रावत समेत कई जवान शहीद हो गए।इस घटना के बाद शुक्रवार को सुकरौली में भी युवा,व्यवसाई,जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने कैंडिल मार्च निकाला।
नगर पंचायत कार्यालय पर सीडीएस बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इसके बाद कैंडिल लेकर लोगों ने ब्लाक गेट,पीएनबी होते हुवे बढ्यां रोड के रास्ते कस्बे में भृमण किया। समाजसेवी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कस्बे के व्यवसाई, युवा,जनप्रतिनिधि समेत आस पास के सैकड़ों लोगों ने सीडीएस बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद कस्बे में भृमण कर कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों ने पूर्व सांसद रामनगीना मिश्रा के लिए भी दो मिनट मौन रखकर श्रधांजलि दिया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, वीरेंद्र मिश्र,संजीव जायसवाल,दिलीप गुप्ता,सत्यवान,गोलू,मोहन,अंकुश,अभय जायसवाल,ऋषिकेश सिंह,चंद्रिका,विक्की समेत कई लोग मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…