सुकरौली/कुशीनगर। कस्बे के नेहरू इंटर कालेज में तिरंगा यात्रा को प्रधानाचार्य डॉ अरुण प्रताप सिंह ने रवाना किया। इस दौरान उन्होंने आजादी के इस जश्न को बनाए रखने और भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने का संदेश दिया। रैली पेट्रोल पंप, ब्लाक गेट होते हुवे कस्बे का भृमण कर पुनः विद्यालय पहुंची।
इस दौरान हाथों में छात्र और छात्राएं भारत माता की जय,वन्दे मातरम के नारे लगाते हुए देश भक्ति के स्लोगन लगे तफ़्ती से लोगों को देश प्रेम के लिए जागरूक करते रहे। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दुबे, मनोज शाही, सुधाकर तिवारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, अरविंद तिवारी, सुभाष पाण्डेय, प्रमोद तिवारी समेत तमाम शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…