सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । विद्युत विभाग द्वारा जनमानस को बेहतर बिजली व्यवस्था तथा त्वरित बिजली बाधाओं को दूर करने की पहल क्षेत्र के लोगो को रास आ रही हैं।विभाग द्वारा त्वरित बाधा को दूर करके बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने के प्रयास की सराहना भी जनमानस में होती हैं।किंतु कुछस्थानों पर निरंतर बिजली फाल्ट की समस्या अभी भी आमजन के लिए परेशानी का सबब है।एक ऐसा ही मामला सुकरौली के ठूठी उर्फ विशुनपुर चौराहे से तितिला की तरफ जा रही सर्विस रोड के किनारे बसे लोगो की है।जहाँ आये दिन यह समस्या रहती हैं।लोगो की शिकायत है कि आये दिन फाल्ट की समस्या से परेशान होना पड़ता है।लोगों द्वारा स्वयं के खर्च पर फाल्ट ठीक कराया जाता हैं।साथ ही वहाँ निवास करने वाले लोगों ने यह भी बताया कि जनप्रतिनिधियो को भी इस समस्या के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है।जबकि इस रोड पर बिजली की खपत करने वाले कई उद्योग धंधे व्याप्त है।इस समस्या से सागर जैसवाल, श्रवण यादव, नंदलाल, टुनटुन शर्मा, राजू तथा अन्य परेशान हैं।
तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…
बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…
कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…