News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: मद्धेशिया समाज के लोग आने वाले चुनावो मजबूती से भाग ले- विनोद कुमार गुप्त

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 7, 2021  |  6:40 PM

840 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: मद्धेशिया समाज के लोग आने वाले चुनावो मजबूती से भाग ले- विनोद कुमार गुप्त
  • सन्त गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ का सुकरौली बाजार मे हुआ भव्य
    स्वागत
  • शोभायात्रा पर महिलाओ एवं पुरुषो ने अपने घरो से किया पुष्पो की वर्षा

सुकरौली बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । अखिल भारतीय बैश्य महासभा के बैनर तले संन्त गणिनाथ सामाजिक जागृति एव राजनैतिक चेतना रथ नगर पंचायत सुकरौली बाजार में आगमन के अवसर पर अखिल भारतीय बैश्य महासभा के युवा नेता अंकित कुमार मद्धेशिया उर्फ बुलेट, बैजनाथ उर्फ बैजू मद्धेशिया, पत्रकार गणेश कुमार गुप्त एव महेश कुमार मद्धेशिया के नेतृत्व मे मद्धेशिया समाज के कुलगुरु सन्त गणिनाथ, सन्त पल्टूदास महराज जी, के उदघोष के साथ भव्य एवं एतिहासिक रूप से नगर मे पहुँचते ही समाज एवं नगर के नर नारी स्वागत किया । संन्त गणिनाथ की प्रतिमा पर पुष्पो की वर्षा करते हुए पुरे नगर मे शोमा यात्रा निकाल कर अपनी एकता एवं ताकत को प्रदर्शित किया । शोभा यात्रा पर महिलाए एवं पुरुष अपने मकान के छतो पर चढ़कर पुष्पों की वर्षा कर रहे थे । संन्त गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथयात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पंचायत बलिया के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता , अभिषेक मद्धेशिया, विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष, आदि कर रहे थे। युवा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने अपने समाज के लोगों होने वाले विधान सभा एवं निकाय के चुनावो मे बढ़ चढ़ कर अपनी राजनैतिक भागीदारी मे हिस्सा लेने का आहावान किया है। अरविन्द म मद्धेशिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य, दिनबन्धु मद्धेशिया जिलाध्यक्ष कुशीनगर, मनिष मद्धेशिया युवा मोर्चे के जिलाध्यक्ष , पूर्व जिलाध्यक्ष धनश्याम गोरखपुरी, हरेराम गुप्ता ,पत्रकार गणेश कुमार गुप्ता, सुकरौली के पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार पत्रकार,अंकित कुमार मद्धेशिया उर्फ बुलेट मद्धेशिया, बैजनाथ उर्फ बैजू मद्धेशिया, महेश कुमार मद्धेशिया, अजय कुमार ,धनंजय कुमार, प्रमुख व्यवसायी रामनरेश मद्धेशिया, चन्द्रिका गुप्त, मोहन लाल गुप्त, रामाश्रय गुप्त, सोनू मद्धेशिया, सुनील कुमार मद्धेशिया राजू मद्देशिया, शशि, उदय नारायण,धनंजय कुमार उर्फ डब्बलू शास्त्री, आनन्द कुमार मद्धेशिया, पत्रकार राजेन्द्र गुप्ता, दीपक कुमार गुप्त, छोटेलाल शास्त्री, सत्य प्रकाश मद्धेशिया, सुवाष मद्धेशिया आदि प्रमुख रूप से रहे। अन्त मे शोभा यात्रा के समापन पर समाज के लोगो ने आये हुए अपने सभी नेताओं का फूल माला एवं अंगबस्त्र से सम्मानित किया । उक्त शोभा यात्रा सुकरौली बाजार से हाटा, हेतिमपुर, कसया, फाजिलनगर, तमकुहीरोड, सेवरही, एवं पडरौना के लिए पुस्थान किया ।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking