सुकरौली/कुशीनगर।सुकरौली चौकी पुलिस टीम ने अपराध को कम करने तथा आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर कल रात 9 बजे जोल्हानिया चौराहे पर वाहनों की जांच का अभियान चलाया।बताते चलें कि पिछले एक माह में जोल्हानिया-खोट्ठा मार्ग पर अहिरौली थाना क्षेत्र में उच्चको द्वारा चैन स्नैचिंग और पैसे छीनने की घटना हो चुकी हैं।राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जोल्हानिया के आसपास का क्षेत्र लूटपाट के लिए भी हमेशा चर्चा में रहा है।इसी सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत सुकरौली पुलिस ने इस मार्ग आसपास के क्षेत्रों में गश्त करते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुकरौली चौकी प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल काजी इकराम उल हक,मदन लाल यादव,आदित्य यादव, मुकेश चौहान,संदीप कुमार आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…