सुकरौली/कुशीनगर । आजादी की 75वी वर्षगाठ अमृत महोत्सव के रूप में पूरा देश मना रहा है। जिसमे 17अगस्त तक प्रत्येक भारतवासी हर घर तिंरगा अभियान के साथ ही विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमो का आयोजन सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा आयोजित किया गया। इसी क्रम में नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज ठूठी, सुकरौली में तहसीलदार तथा ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने ध्वजारोहण करने के बाद हरी झंडी दिखाकर बच्चो की प्रभात फेरी को रवाना किया। मनोरम दृश्यो से सुसज्जित भारत माता की झांकी की अगुवाई में बच्चो ने सुकरौली सहित आस पास के गांवों का भ्रमण किया। तिंरगा लिए देशभक्ति नारो के साथ बच्चो का हुजूम मनमोहक था। अमृत महोत्सव के समापन समारोह पर सफल आयोजित कार्यक्रम के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य पन्नेलाल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आयोजित कार्यक्रमों में राजेश गुप्ता, राजनेती कश्यप, गंगासागर शुक्ल, रामहुजूर यादव, अवधेश श्रीवास्तव, रविशंकर तिवारी, गोविंद तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, सरताज आलम तथा अन्य सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक तथा बच्चे उपस्थित रहे। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी में सुकरौली चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव अपने हमराहियो के साथ मुस्तैद रहे।
खड्डा, कुशीनगर।छितौनी नगर पंचायत के पनियहवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं…
कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…
हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…
कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…