News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: भाजपा नेता से अभद्रता के खिलाफ धरना, खंड विकास अधिकारी से हुई बातचीत पर बढ़ा मामला।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 19, 2021  |  8:07 PM

1,340 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: भाजपा नेता से अभद्रता के खिलाफ धरना, खंड विकास अधिकारी से हुई बातचीत पर बढ़ा मामला। WhatsApp
Responsive image
  • उप जिलाधिकारी हाटा के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त।

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जनसमस्याओं को लेकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे एक भाजपा नेता को खंड विकास अधिकारी ने बेइज्जत करके चेंबर से बाहर भगा दिया। जिससे नाराज दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी के कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गए। उप जिला अधिकारी हाटा प्रमोद कुमार तिवारी धरना स्थल पर पहुंचकर पहुंच कर ज्ञापन लेकर धरना समाप्त करवाया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

सुकरौली निवासी भाजपा नेता अंकित मद्धेशिया ग्राम बरसैना में चल रहे अवैध तरीके से नाली का प्रकरण लेकर दर्जनों लोगों के साथ वीडियो सुकरौली के कार्यालय में पहुंचे थे। बातचीत के दौरान वीडियो उग्र होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सिर्फ ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधानों से ही बात करने की बात कही।

वीडियो द्वाराइस तरह की अभद्रता से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साही, श्री भागवत चौहान क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, पूर्व प्रधान बुद्धदेव त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव तहसील अध्यक्ष हिंदू वाहिनी, सुरेश गुप्ता तहसील उपाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी, शैलेंद्र सिंह पूर्व प्रधान बलुआ, समेत अशोक कुमार पूर्व प्रधान , दिनदयाल मद्धेशिया, विक्की, सोनु मद्धेशिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए ।जिसको हाटा उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेकर समाप्त करवाया।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जयप्रकाश शाही ने कहा कि मुझे ब्लॉक परिसर में आते ही जितने भी ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य एंव जनता से खंड विकास अधिकारी द्वारा अमर्यादित तरीके से बात करने की शिकायत मिली है। जिलाधिकारी से मिलकर इनके स्थानांतरण की मांग के साथ आचरण की जांच कर इनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग करूंगा।वहीं भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री श्री भागवत चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव के पूर्व ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन द्वारा एडीओ पंचायत को प्रशासक नामित किया गया था।जिनके द्वारा विकास के नाम पर करोड़ों रुपए का फर्जी तरीके से भुगतान किया गया इसकी जमीनी स्तर पर जांच कर दोषियों को विरुद्ध कार्रवाई की जाए ।साथ ही सरकारी धन की रिकवरी की जाए।

फोन पर बातचीत में सुकरौली खंड विकास अधिकारी सुप्रिया ने बताया कि मैंने सिर्फ उनको जाने के लिए कहा। भाजपा नेता अमर्यादित तरीके से बात कर रहे थे ।रेवेन्यू का मामला लेकर मेरे पास आए थे और बार-बार मेरे ऊपर दबाव डाल रहे थे इसलिए मैंने यहां से चले जाने के लिए कहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking