सुकरौली/कुशीनगर। देश के 74वे गणतंत्र दिवस समारोह पर नगर पंचायत सुकरौली सहित आसपास के क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुकरौली के ब्लॉक मुख्यालय, पुलिस चौकी सहित सभी सरकारी विभागों में ध्वजारोहण तथा गैरसरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इसी क्रम में कैनन पब्लिक स्कूल अवरवां में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में ध्वजारोहण करते हुए डॉ अर्चना तिवारी ने बच्चो को शुभाशीष देते हुए देश के एकता और अखंडता की बात भी कही। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, मनोज तिवारी, सूर्य प्रताप सिंह, चंद्रमणि सिंह विशाल राही, स्नेहा, रजनी, अमीषा, प्रमिता सहित सभी बच्चें उपस्थित रहें।
इसके अलावा नेहरू इन्टर कॉलेज सेमरी, नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज ठूठी, इंडियन इंटरमीडिएट कॉलेज भैरो चौराहा, पूर्वांचल पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, स्टार पब्लिक स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में कप्तानगंज पुलिस ने वांछित चल रहे…
योगी सरकार ने दी सम्मान राशि, कहा – “शहीदों के परिवार अकेले नहीं” हाटा,…
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई 22 वर्षीय युवक की…