News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 16, 2022  |  1:53 PM

646 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: धूमधाम से मनाई गई संत रविदास जयंती

सुकरौली/कुशीनगर। नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी सुकरौली में संत रविदास जयंती परंपरागत ढंग से मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरूण प्रताप सिंह, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया। शिक्षक डॉ. त्रिगुणानन्द मणि व सन्तोष कुमार दूबे ने संत रविदास के जीवन व दर्शन के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य डॉ. अरूण प्रताप सिंह ने भी बच्चों को सम्बोधित किया। इसके बाद स्कॉउट- गाइड व अन्य छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। रैली में सम्मिलित विद्यार्थियों ने अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियाँ लिए मतदान का आग्रह करते हुए व नारे लगाते हुए पूरे सुकरौली कस्बे का भ्रमण किया। रैली को रवाना करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि 18 वर्ष तथा उससे ज्यादा के लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिए। साथ ही कहा कि सभी बच्चे अपने अभिभावकों को भी जागरूक करते हुए शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास करें।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

रैली में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, धर्मेंद्र कुमार, डा. त्रिगुणानन्द मणि, लक्ष्मी प्रसाद भारती, मनोज कुमार शाही, शम्भूनाथ गुप्ता, प्रहलाद कुमार गुप्ता, अरविंद तिवारी, सन्तोष कुमार दूबे, गिरिजेश पांडेय, विनय कुमार सिंह, गजेन्द्र प्रताप सिंह, हरिशंकर राम, ओमप्रकाश, विनय कुमार शाही, बलराम तिवारी, दिलीप कुमार सिंह, देवी प्रसाद गुप्ता, आमोद कुमार चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking