News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: स्काउट गाइड की तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Mar 30, 2022  |  7:29 PM

798 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: स्काउट गाइड की तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

सुकरौली/कुशीनगर। जिले में स्काउट गाइड की अनिवार्य शिक्षा हेतु उप्र.भारत स्काउट गाइड की जिला संस्था कुशीनगर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर के आदेशानुसार दिनांक 28 मार्च से 30 मार्च 2022 तक प्रथम सोपान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जनपद के सभी 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के परिसर में संपन्न हुआ। जिसमें विकास खंड क्षेत्र सुकरौली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुल 57 बालिकाओं द्वारा (गाइड) प्रतिभाग करते हुए ध्वज शिष्टाचार, गठबंधन, प्राथमिक सहायता, बीपी 6, टोली निर्माण, प्रतिज्ञा नियम, प्रार्थना, झंडा गीत, टेंट निर्माण, कैम्फायर आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आदर्श नागरिक एवं अनुशासन का प्रशिक्षण प्रशिक्षक ब्लाक गाइड स्काउट मास्टर डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ रश्मि जायसवाल ब्लॉक गाइड कैप्टन द्वारा प्राप्त किए।

आपके लिए और..- एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की उत्कृष्ट सेवा को सलाम,तो थानाध्यक्ष आलोक...

प्रशिक्षण का सुपरविजन मनोरमा त्रिपाठी जिला गाइड कैप्टन व नीरज कुमार बांका जिला स्काउट गाइड मास्टर द्वारा किया गया प्रशिक्षण की व्यवस्था का संचालन विद्यालय बी वार्डन शालिनी सिंह एवं व्यायाम शिक्षिका अन्नपूर्णा गुप्ता ने किया ।

दिनांक 30 मार्च 2022 को प्रशिक्षण शिविर समारोह हुआ संम्पन्न, कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश गुप्ता प्रशिक्षक ब्लॉक स्काउट मास्टर द्वारा किया गया।इस दौरान बीईओ उदय शंकर राय विजेंद्र मणि त्रिपाठी रामू शर्मा विभा सिंह नजमा खातून आदि शिक्षक गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब
रात में ऑटो बनता था ढाल, हेक्सा ब्लेड से रेलवे तार काटने वाला गैंग बेनकाब

कुशीनगर। रात के अंधेरे में ऑटो लेकर निकलना और रास्ते में सवारी की तरह…

नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव
नहर में मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव

हाटा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को नगर के पूर्वी छोर पर स्थित…

कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण
कृषक सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान शीला ने किया ध्वजारोहण

कुशीनगर | ग्राम पंचायत पोखरभिंडा स्थित कृषक सेवा संस्थान में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking