सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के अंतर्गत आने वाली विशुनपुर उर्फ ठूठी चौराहे से होकर देवतहा, वृंदावन तथा मिश्रौली गांवों की तरफ जाने वाली सड़क के कई पोल पर अभी भी स्ट्रीट लाईट नहीं लगे हैं। जिससे शाम होते ही आने जाने वाले राहगीरों को अंधेरे में ही अपने गंतव्य स्थान की ओर जाना पड़ता है। अधेरे के कारण कई बार टूटी फूटी सड़क पर लोग चोटिल भी हो जाते हैं।
चौराहे पर रहने वाले दुकानदारों ने भी बताया कि शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। लोग बाहर निकलना नही चाहते हैं। जबकि सुकरौली के राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली अन्य सड़को पर लाईट शाम होते ही जगमगाने लगती है। लोगों ने कई बार प्रयास भी किया कि इस संपर्क मार्ग पर भी रोशनी की व्यवस्था की जाय। किंतु उनकी समस्या समाधान की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…