सुकरौली/कुशीनगर।एक तरफ जहां लोगो के मन में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर असमंजस बना हुआ है।तो कोरोना के संक्रमण रोकने तथा प्रभाव को कम करने के लिये सरकार की निरंतर प्रयास में आम नागरिकों सहित युवाओं का उत्साह भी देखने को मिल रहा है।कुछ ऐसा ही नजारा सीएचसी देवतहा में देखने को मिल रहा है।उमस भरी गर्मी में भी लोगो की वैक्सीन लगवाने की जागरूकता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वैक्सीन की निर्धारित स्टाक दोपहर तक ही समाप्त हो जा रही हैं।कई लोगों को अगले दिन आने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी हेमंत कुमार वर्मा तथा डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि लोगो में वैक्सीनेशन को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है।स्वस्थकर्मियो द्वारा भी हरसम्भव सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।इस उमस भरी गर्मी में भी सभी स्वस्थकर्मियो का सहयोग मिल रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि 220 लोगो को सोमवार के दिन टीकाकरण किया गया।स्वस्थकर्मियो में डॉ हेमंत कुमार वर्मा, डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव सहित त्रिभुवन राय, प्रियंका द्विवेदी, प्रीति भारती, शीला, शिल्पी ,महेश आदि स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…