News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: यातायात जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Nov 25, 2021  |  5:40 PM

557 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: यातायात जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन। WhatsApp
Responsive image
  • भागदौड़ जीवन की सुरक्षा में यातायात नियमों का पालन जरूरी-पुलिस क्षेत्राधिकारी

सुकरौली/ कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक पर्यवेक्षण में “यातायात माह नवम्बर 2021” के अंतर्गत सम्पूर्ण जनपद में यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान दिनांक 25.11.2021 को सन्त पुष्पा इण्टर कालेज ढाढा बुजुर्ग हाटा, थाना क्षेत्र हाटा में क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय व प्रभारी निरीक्षक हाटा राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिला कर छात्र-छात्राओं को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। स्कूल जाते समय दौडिए मत, उतावलापन न कीजिए, घर से थोड़ा जल्दी चलिए, फुटपाथ पर चलिए और अगर फुटपाथ नहीं हो तो सड़क के किनारे चलिए। सड़क पर न खेलिए, आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अपने बायें से चले, सड़क पार करते समय पहले बाएं देखें फिर दाएं उसके बाद कदम आगे बढ़ाएं। चौराहा पार करने से पहले हरी बत्ती का प्रतीक्षा अवश्य कीजिए उसके बाद ही सड़क पार कीजिए। “ट्रैफिक नियमों का मान या दे दें अपनी जान” “सुरक्षा ही सर्वोपरि है, पहली प्राथमिकता सुरक्षा, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” आदि स्लोगन के माध्यम से भी प्रेरित किया गया। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से अवश्य करें,भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को सीमित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टण्ट बाइकिंग से बचें, काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें इस तरह यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी। यातायात नियमों का पालन म्यूजिक के माध्यम से भी जागरूक किया गया।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking