सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली ब्लाक के ग्राम सभा पैकौली लाला में ग्रामीणों ने तालाब की सफाई ना होने के कारण सड़क पर जलजमाव की समस्या से निजात पाने के लिए खुद ही सफाई की। लोगो का आरोप है कि पोखरी की चारो तरफ हुए अतिक्रमण के कारण जल की निकासी नहीं हो पाती है जिससे बरसात आते ही गांव के मस्जिद के पास मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो जाता है। जिससे राहगीरों तथा ग्रामीणों को काफ़ी दिक्कत होती है। इसी से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने खुद नालियों की सफाई की।
बताते चलें कि इस गांव की आबादी करीब तीन हजार हैं। गांव में एक सफाई कर्मचारी की तैनाती हैं। गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। इससे जगह-जगह कूड़े का ढेर है और नालियां जाम हो गई हैं। गांव के सहादत हुसैन,सरताज आलम,अलाउद्दीन, वशीर,इकबाल,भिखारी,मजनू,सुक्खन,अनिल,बित्तन अमीर आदि ने आरोप लगाया कि कि कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर गांव के लोगों ने शनिवार को नालियां और कचरे की सफाई किया।
इस सम्बंध में एडीओ पंचायत रामाशीष गौतम ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मेरे द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया ।मौके पर जल्द ही सफाई कराई जाएगी।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…