सुकरौली/कुशीनगर । भक्ति में शक्ति की प्रेरणा लेकर आसाम से लखीमपुर होते हुए साइकिल से केदारनाथ जा रहे यात्री का सुकरौली पहुंचने पर व्यवसाइयों ने स्वागत किया।इस दौरान आस पास के लोगों ने जलपान कराकर रास्ते मे उपयोगी जरूरी सामानों को देकर मदद किया।
आसाम के रहने वाले करीब पच्चीस वर्षीय जीनटू बोरस ने बताया कि अपने क्षेत्र और आसाम की समस्याओं को दूर करने के लिए हमने भोलेनाथ से प्रार्थना किया है।इसलिए हमने साइकिल से 28 जून को बाबा के दर्शन के लिए निकले हैं।आधे दूर की यात्रा करीब हो गई है।पन्द्रह अगस्त के पहले बोरस ने वहां पहुंचने की बात बताई।इस दौरान बोरस ने बताया कि हर जगह लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
सुकरौली में व्यवसाई दिलीप चौहन,बिमलेश पाण्डेय,अशलम,बिट्टू,गुड्डू सहित अन्य लोगों ने साइकिल यात्री जीनटू को जलपान कराकर सफल यात्रा की कामना किया।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…