News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: डिवाइडर पर सो रहा युवक सुबह मृत मिला

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 29, 2023  |  6:44 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: डिवाइडर पर सो रहा युवक सुबह मृत मिला

सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर सुकरौली पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर डिवाइडर पर सो रहे एक युवक की लाश सड़क पर प्राप्त हुई। जिसकी सूचना सुबह टहलने के लिए निकले प्रत्यक्ष दर्शियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी सुकरौली को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने लाश की शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान रंजीत चौहान पुत्र राम हजूर चौहान निवासी भगवानपुर थाना अहिरौली के रूप में हुई। मृतक के माता-पिता पहले ही मर चुके हैं वह अपनी जीविका चलाने के लिए एक होटल पर काम करता था।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद पता चला कि युवक नशे का आदि था इस कारण पिछली रात वह शराब पीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने डिवाइडर पर सो गया जिससे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई होटल संचालक ने पूछताछ में बताया की पिछली रात युवक काम करने के दौरान ही कहीं चला गया सुबह उसके मौत की सूचना लोगों के द्वारा प्राप्त हुई

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking