कुशीनगर। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के पश्चात मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने अपने आकस्मिक निरीक्षण में थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया वही थाना परिसर की साफ -सफाई हेतु निर्देशित दिया ।
उन्होंने जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की तथा यथा शीघ्र निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिये।
निरीक्षण के उपरांत महिला पुलिस कर्मियो की गोष्ठी की गयी एवं उनके कार्य में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली , एवं महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा की गयी तथा महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये गये।
एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा की प्रत्येक जनशिकायत का फीडबैक स्वयं थानाध्यक्ष ले। सभी महिला पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित दिये ।

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…