कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात परेड को दौड़ लगवाई गई तथा टोलीवार पुलिस ड्रिल कराया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा पुलिस कार्यालय की शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा तथा बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया गया। जीडी कार्यालय व कैश कार्यालय का निरीक्षण कर आदेश दिया गया। साथ ही डायल 112 की गाडियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन पियूषकान्त राय, प्रभारी पुलिस लाइन्स तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…