कुशीनगर ।स्थानीय पुलिस लाइन में तैनात उ0नि0स0पु0 सचिदानन्द के असामयिक मृत्यु पर मृतक को श्रद्धांजलि एवं अन्तिम विदाई दिया गया।
इस दुखद घटना के कारण जनपद पुलिस द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गयी तथा पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर मृतक उ0नि0 के शव को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर उमेश चन्द भट्ट, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा शोक सलामी के बाद कंधा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मृतक उप निरीक्षक के परिजनों से बातचीत कर परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया गया तथा आश्वासन दिया गया कि इस दुख की घड़ी में पुलिस परिवार आप लोगों के साथ खड़ा है। इस दौरान वहां मौजूद सभी की आँखें नम रहीं। उन्होंने कहा की दिवंगत उप निरीक्षक को सद्गति व उनके परिजनों/प्रियजनो के संबल हेतु हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। स्मरण रहे की उप निरीक्षक सचितानंद की बीती रात्रि मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी।
हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…
हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…