कसया/कुशीनगर। किसान सेवा सहकारी समिति, लिमिटेड साखोपार में सहकारी समिति के संचालक मंडल के हुए चुनाव में समाजसेवी स्वर्गीय विजय प्रताप नारायण सिंह की बहू श्रीमती सुशीला सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
रविवार को सहकारी समिति कार्यालय पर हुए चुनाव में श्रीमती सुशीला सिंह पत्नी शैलेश प्रताप नारायण सिंह (ग्रामप्रधान) ने कुल नौ मतों में छः मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी को तीन मतों से पराजित किया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी रविन्द्र द्विवेदी, अभिषेक सिंह ने विजयी प्रत्याशी श्रीमती सिंह के प्रतिनिधि अजय प्रताप नारायण सिंह को प्रमाणपत्र देते हुए बधाई दी। इस अवसर पर ग्रामप्रधान संतोष सिंह, ग्रामप्रधान बाबूराम गुप्ता, पूर्व प्रधान दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान श्रीकिशुन यादव, श्याम सुंदर यादव, प्रभु प्रसाद, ऋषिकेश सिंह, आचार्य रितेश दुबे सहित भारी संख्या में लोगों ने श्रीमती सिंह के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…