पडरौना, कुशीनगर। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू आस्था को लेकर दिए गए बयानों के विरोध में भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी जताई जा रही है।
नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू आस्था पर टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान नीरज सिंह बिट्टू ने यह भी कहा कि “यदि इसी प्रकार की टिप्पणी किसी अन्य समुदाय के खिलाफ की गई होती, तो उसकी गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिलती।” उन्होंने सभी धर्मों और आस्थाओं के सम्मान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
तहरीर देने के दौरान आशीष मिश्रा, सूरज सिंह, सचिन सिंह, अनूप भारती, सत्यम पाठक एवं आकाश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…
हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…