News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्वास्थ्य कर्मचारियों का दो माह का वेतन न मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी  यूपी एनएचएम संघ ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सौप ज्ञापन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 8, 2025  |  1:27 PM

227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्वास्थ्य कर्मचारियों का दो माह का वेतन न मिलने पर आन्दोलन की चेतावनी  यूपी एनएचएम संघ ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सौप ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

 

कुशीनगर । उ0प्र0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ कुशीनगर के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर डा0 चंद्रप्रकाश से मिलकर माह अगस्त ,सितंबर का मानदेय व वित्तीय वर्ष 2025-26 का वेतन वृद्धि अब तक न मिलने से संबंधित ज्ञापन सौंपा । जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाण्डेय ने बताया कि त्यौहारी माह में मानदेय न मिलने के कारण दशहरा का त्यौहार अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मी नहीं मना सके ।अब दीपावली का त्यौहार भी करीब है साथ ही बच्चों के स्कूल का फीस,राशन , आवास का किराया व दवा का पैसा न हो पाने के कारण अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मचारी समाज में अपमानित व जिल्लत की जिन्दगी जीने पर मजबूर हैं।जिम्मेदारों के लापरवाही से दीपावली भी संविदा कर्मियों के लिए फीकी होने वाली है जबकि शासन के मंशा के अनुरूप दीपावली तथा छठ पूजा के दृष्टिगत अक्टूबर माह का भी मानदेय अब तक प्राप्त हो जानी चाहिए ।मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि यदि दो दिवस के अंदर अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ तो बाध्य हो कर जिला मुख्यालय पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

  ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश संरक्षक अमित पाण्डेय ,जिला कोषाध्यक्ष विशाल जायसवाल,जिला मंत्री विवेक यादव ,संगठन मंत्री संतोष यादव,अनुपम मिश्र, अमित राय,डा0 वेद प्रकाश तिवारी ,वीरेन्द्र शर्मा , डा0 पूनम गुप्ता,खुर्शीद अहमद ,बबीता भारती,जमशेद,कन्हैया यादव,निशिकांत सिंह सहित सैकड़ों संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे ।
—————————–
शेलरी के लिए नई व्यवस्था एस एन ए स्पर्श पोर्टल से किया जाना है पोर्टल अपडेट करने एवं तकनीकी खामियों के कारण वेतन भुगतान में बिलम्ब हुआ है लखनऊ वार्ता चल रही है दो दिन के अन्दर के अन्दर भुगतान हो जाएगा ।
डॉ चन्द्र प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी, कुशीनगर ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking