News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्वच्छ कुशीनगर – स्वस्थ कुशीनगर अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 14, 2026  |  4:19 PM

230 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्वच्छ कुशीनगर – स्वस्थ कुशीनगर अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया, कुशीनगर।
मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन (नगर पालिका परिषद कुशीनगर) एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधान में “स्वच्छ कुशीनगर, स्वस्थ कुशीनगर” अभियान के अंतर्गत कसया स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर वाहिद अली द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत में ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता से संबंधित शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने अपने घर, मोहल्ले एवं शहर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। उपस्थित लोगों को गीला एवं सूखा कचरा अलग करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव एवं आदिल खान की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में आईईसी टीम एवं नगर पालिका के सदस्य विकास जाटू, सचिन यादव, रोशनी आरा, अजय द्विवेदी, कामोद पांडेय, हेमराज यादव, सनी कुमार, अरविंद पटेल एवं मनीष ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर बच्चों को चॉकलेट वितरित किए गए तथा उपस्थित लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी बांटे गए। साथ ही हरे और नीले कूड़ेदान (डस्टबिन) के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। गीले कचरे एवं सूखे कचरे को अलग-अलग कैसे निस्तारित किया जाए, इस विषय में भी लोगों को जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण गाड़ी को किस प्रकार अलग-अलग कचरा देना है, इसके बारे में भी उपस्थित नागरिकों को जागरूक किया गया।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में लोगों को स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने की अपील की गई।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking