News Addaa WhatsApp Group

स्वयं सेवकों द्वारा रैली निकाल लोगों को किया गया जागरूक

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Mar 25, 2025  |  8:08 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्वयं सेवकों द्वारा रैली निकाल लोगों को किया गया जागरूक

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय भगवंत पाण्डेय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया I शिविर में स्वयं स्वकों को स्वच्छता तथा योग की विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई I

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

विदित हो, कि विकास खंड कप्तानगंज के बोदरवार बाजार में स्थित भगवंत पाण्डेय पीजी कॉलेज में 25 मार्च मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र प्रताप राव के नेतृत्व में रैली निकाली गई I यह रैली भगवन्त पाण्डेय पीजी कॉलेज से होते हुए बोदरवार बाजार का भ्रमण कर गाँव के अंदर पहुंची I जहां पर स्वयं सेवकों द्वारा गंदे मार्गो सहित नालियों की साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया गया I शिविर के माध्यम से स्वयं सेवको ने महाविद्यालय परिसर में आयोजित योगा के शिक्षकों द्वारा प्राणायाम तथा सूर्य नमस्कार का भी अभ्यास किया I बीएड विभाग के सहायक आचार्य सुधीर पति त्रिपाठी द्वारा स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाएं को अपने व्यक्तित्व का विकास कैसे करें की विषय पर विस्तार से चर्चा की गई I तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप राव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया I

इस दौरान डाoअनुराधा उपाध्याय, डाo अरुण कुमार दूबे, बन्दना यादव, जयहिन्द,दीपक गुप्ता सहित दर्जनों स्यवं सेवक और स्वयं सेविका कार्यक्रम में मौजूद रहे I

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking