News Addaa WhatsApp Group Join करें

टाईब्रेकर में छपरा का दम, गोरखपुर को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह रामराज आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता ,तरयासुजान का (पहला दिन)

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 4, 2026  |  5:11 PM

417 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
टाईब्रेकर में छपरा का दम, गोरखपुर को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह रामराज आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता ,तरयासुजान का (पहला दिन) WhatsApp
Responsive image

तरयासुजान, कुशीनगर। रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता, तरयासुजान के उद्घाटन मुकाबले में दर्शकों को रोमांच से भर देने वाला शानदार मैच देखने को मिला। नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में रविवार को इलेवन स्टार गोरखपुर और ब्रेजा क्लब छपरा के बीच खेले गए इस मुकाबले ने खेल प्रेमियों को अंत तक बांधे रखा।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

मैच के पहले हाफ में इलेवन स्टार गोरखपुर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर से पूर्व एक गोल दागकर एक -0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में ब्रेजा क्लब छपरा ने शानदार वापसी करते हुए जोरदार गोल किया और मुकाबले को एक – एक की बराबरी पर ला खड़ा किया। निर्धारित समय तक जब कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी तो मैच को निर्णायक बनाने के लिए पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन वहां भी दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं।
अंततः मैच का फैसला टाईब्रेकर शूटआउट से हुआ, जिसमें ब्रेजा क्लब छपरा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि कुशीनगर विधानसभा के विधायक पंचानंद पाठक उर्फ पी.एन. पाठक रहे। उनके साथ हौसिला शर्मा, रविन्द्र पांडेय और प्रफुल्ल प्रसाद भी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रताप राय, उद्घाटन मैच का सफल उद्घोषक का कार्य (ग्राम सभा पथराव के प्रधान पद के भावी प्रत्याशी) संतोष कुमार मिश्र ने बेखूबी अपने शब्दों से निभाई । वही कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद ओझा, हरिकेश रावत, वसीम अहमद सर, राजेश सिंह, अशोक केडी, अमर शर्मा, संतु ओझा, अमित तिवारी, कृष्ण वर्मा, सहाबुद्दीन, अंजन तिवारी सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

रोमांचक उद्घाटन मुकाबले के साथ ही रामराज ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज़ हुआ, जिससे आगामी मैचों को लेकर दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking