News Addaa WhatsApp Group

थानाध्यक्ष सेवरही की पहल पर मिशन शक्ति चौपाल, बहु बेटियों को मिली जागरूकता की शक्ति

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 13, 2025  |  2:59 PM

98 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
थानाध्यक्ष सेवरही की पहल पर मिशन शक्ति चौपाल, बहु बेटियों को मिली जागरूकता की शक्ति

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर सेवरही थाना पुलिस की पहल पर मिशन शक्ति चौपाल का आयोजन ग्राम गौरी जगदीश एवं जगदीशपुर के पंचायत भवनों पर किया गया।
चौपाल में बहू-बेटियों और महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला आरक्षी रीता भारतीय, नीलू कुमारी एवं प्रियंका ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में नारी शक्ति को सम्मान और सुरक्षा देना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम, बालिकाओं की सुरक्षा, और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे चौपाल गांव-गांव लगाए जाएं और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएं।

थानाध्यक्ष सेवरही धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि “पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाना भी है।”

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking