News Addaa WhatsApp Group

ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 10, 2025  |  6:55 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर में ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने विभिन्न कंपनियों में जमा धन के भुगतान हेतु एसडीएम हाटा को एक ज्ञापन सौंपा।

सोमवार को दोपहर में ठगी पीड़ित जमाकर्ता संगठन के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण गिरि के नेतृत्व में पूर्व में दिये गये बट्स ऐक्ट के तहत विभिन्न कंपनियों में जमा धन भुगतान हेतु तहसील में फार्म जमा किया गया था जिनका अभी तक उस फ़ार्म को सूचिबद्ध करके जिलाधिकारी के वहां जमा नहीं किया गया जिससे भुगतान प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। गत मई 2023 में इस संबंध में तहसीलदार हाटा द्वारा फीता काट कर बट्स ऐक्ट कांउटर का उद्घाटन किया गया था लेकिन इतने दिनों के बाद भी अभी तक जमा फार्म को सिस्टम में अपलोड कर जिलाधिकारी कार्यालय में नहीं भेजा गया।

इस संबंध में एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह को ज्ञापन सौप कर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। इस दौरान बिकाऊ प्रसाद, जयप्रकाश शर्मा, धनंजय ओझा, जवाहर गुप्त आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking