News Addaa WhatsApp Group Join करें

ठंड बढ़ते ही कुशीनगर पुलिस हाई अलर्ट पर अपराधियों पर कसा शिकंजा, एसपी केशव कुमार ने जारी किए सख्त निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 18, 2025  |  1:02 PM

313 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ठंड बढ़ते ही कुशीनगर पुलिस हाई अलर्ट पर अपराधियों पर कसा शिकंजा, एसपी केशव कुमार ने जारी किए सख्त निर्देश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। ठंड और शीतलहर के बीच बढ़ती आपराधिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए कुशीनगर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने पूरे जनपद में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी करते हुए कहा है कि “ठंड की आड़ में अपराध करने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को रात्रिकालीन गश्त तेज करने, हाइवे व संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रखने और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने इस संवाददाता से बातचीत के क्रम में की कहा कि सर्दी के मौसम में आमतौर पर लोग जल्दी घरों में बंद हो जाते हैं, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में पुलिस की चौकसी और तेज की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी केशव कुमार के निर्देश पर सभी थानों में सुरक्षा प्लान अपडेट किया गया है। जिसमें रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।मोबाइल व पीआरवी टीमों को लगातार गश्त करने के आदेश देते हुए हाइवे, मुख्य बाजार, गांवों के बाहरी हिस्सों और सुनसान इलाकों में विशेष निगरानी के साथ ही साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती ,संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की लगातार चेकिंग करने की बात दोहराई गई हैं।

एसपी ने यह भी कहा कि अपराध के रोकथाम में आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाया जा रहा है, जिसमें सीसीटीवी निगरानी और इंटेलिजेंस इकाइयों की सक्रियता शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील किया है कि वे भी सतर्क रहें और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय अपराध रोकने में बड़ी भूमिका निभाता है।

अपराध रोकने के लिए आवश्यक सुझाव :

  • 1. घरों की सुरक्षा: रात में दरवाजे-खिड़कियों को अच्छी तरह बंद करें।बाहर लाइट अवश्य जलाएं और यदि संभव हो तो सीसीटीवी लगाएं।

2. कीमती सामान की सुरक्षा

भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल व पर्स संभालकर रखें।

जेबकतरी और छिनैती से सावधान रहें।

3. सुरक्षित रास्तों का उपयोग

रात में सुनसान गलियों से बचें।आवश्यकता पड़ने पर मुख्य मार्गों का ही इस्तेमाल करें।

4. वाहन सुरक्षा

दोपहिया वाहनों में हैंडल लॉक और डबल लॉक का इस्तेमाल करें।

कार में कीमती सामान न छोड़ें।

5. संदिग्ध गतिविधि की सूचना

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को नजरअंदाज न करें। तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें।

एसपी केशव कुमार ने आश्वस्त किया कि जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और आपराधिक गतिविधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि “कुशीनगर के नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और पुलिस हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking