News Addaa WhatsApp Group

ताला बंद झोपड़ी में हाथ-पैर, मुंह बांधकर छुपाया पाया गया युवक

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 25, 2025  |  10:02 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ताला बंद झोपड़ी में हाथ-पैर, मुंह बांधकर छुपाया पाया गया युवक
  • जमीनी विवाद की गांव में चर्चा 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरौना में सोमवार को एक युवक का हाथ पैर व मुंह बांधकर ताला बंद झोपड़ी में बंधक बनाया गया था। युवक को छिपाते हुए उसके ऊपर प्लास्टिक की चादर डाल दी गयी थी। सोमवार को ग्रामीणों ने झोपड़ी से युवक की कराहने की आवाज सुनकर पुलिस को जानकारी तब इसकी जानकारी हुई। शनिवार की शाम से गायब युवक की तलाश में परिजन परेशान थे। युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी तुर्कहा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। होश में आने के बाद युवक का बयान दर्ज किया जाएगा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सोहरौना निवासी जगदीश गिरि के तीन पुत्रों में बड़ा गोपाल, दूसरा गोविन्द व छोटा मुकुंद है। तीनों भाई शादीशुदा हैं। 40 वर्षीय मुकुंद के तीन छोटे बच्चे हैं। तीनों भाइयों की कुछ जमीन गांव के ही केला चौक पर है। उसी जमीन पर झोपड़ी बनी हुई है। बंटवारे को लेकर तीनों भाईयों में काफी समय से विवाद चल रहा है। परिजनों के अनुसार मुकुंद शनिवार की देर शाम अचानक लापता हो गया। जानकारी होने पर घर वालों ने उसकी चारों तरफ खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सुबह केला चौक पर चाय पीने लोगों के बीच बगल की झोपड़ी में किसी के कराहने की चर्चा सुनकर लोगों की झोपड़ी के समीप भीड़ जुट गई लेकिन झोपड़ी में बांस का दरवाजा बंद था और ताला लगा था, किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

कुछ ही देर में 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़ते हुए झोपड़ी के अंदर गई। अंदर नीले रंग के प्लास्टिक के चादर के नीचे से किसी के कराहने की आवाज आ रही थी। छानबीन में अन्दर प्लास्टिक हटाया गया तो हाथ पैर व मुंह को बांधे हुए मुकुंद को बंधक पाया गया। वह बेहोशी की हालत में था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसका मुंह व हाथ पैर खुलवाया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बेहोशी की हालत में होने के चलते पुलिस मुकुंद से बंधक बनाने वाले के बारे में जानकारी हासिल नहीं कर पाई है। जमीनी विवाद के कारण मुकुंद को बंधक बनाने की चर्चा है। वहीं पत्नी और बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में खड्डा के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि झोपड़ी से मुकुंद नामक युवक को बंधक हालत में बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। होश में आने पर उसके बयान व जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking