News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुही: लम्बे समय बाद खुलेगा परिषदीय स्कूलों का ताला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 29, 2021  |  10:15 AM

1,140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: लम्बे समय बाद खुलेगा परिषदीय स्कूलों का ताला WhatsApp
Responsive image

शम्भू सिंह/न्यूज अड्डा

तमकुही/कुशीनगर । बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल कोरोना संक्रमण के चलते 20 मार्च को बंद कर दिए गए थे। केस नियंत्रित होने की दशा में एक जुलाई से फिर से स्कूल खोले जा रहे हैं। हालांकि अभी केवल अध्यापक ही स्कूल आएंगे। 100 दिन बाद खुल रहे स्कूल में पहले दिन ही अध्यापकों को सफाई, बिजली, पानी जैसी समस्याओं से जूझना होगा।
कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक असर स्कूलों पर ही पड़ा है। पिछले साल मार्च में लॉकडाउन के दौरान जो स्कूल बंद हुए तो पढ़ाई की व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। इस साल भी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान गत 20 मार्च को सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे। बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया जाना है। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने लगी है। इसको देखते शासन ने एक जुलाई से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी केवल शिक्षकों को ही बुलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षक विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय में नामांकित बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के साथ विभागीय अन्य कार्य निपटाएंगे। सौ दिनों तक लगातार बंद रहे स्कूलों में पहुंचने पर शिक्षकों को विद्यालय में सफाई, बिजली और पानी समेत परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
खण्ड शिक्षाधिकारी तमकुही अंकिता सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है। इसको देखते हुए शासन की तरफ से पहली जुलाई से स्कूल खोलने का निर्देश मिला है, लेकिन अभी केवल शिक्षकों को ही स्कूल बुलाया गया है। शासन के निर्देश पर विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों को एक जुलाई से विद्यालय खोलने का निर्देश दे दिया गया है। एक जुलाई को विद्यालय पहुंचकर शिक्षक स्कूल की साफ-सफाई कराने समेत अन्य संसाधनों को सुव्यवस्थित करेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के साथ ही नामांकन, राशन वितरण आदि विभागीय कार्य निपटाएंगे।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking