News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुही: कल से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, बैठक कर बीईओ ने शिक्षकों को दी आवश्यक जानकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 30, 2021  |  9:56 PM

1,056 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुही: कल से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय, बैठक कर बीईओ ने शिक्षकों को दी आवश्यक जानकारी
  • जांच के समय गैरहाजिर मिलने पर होगी कार्रवाई – बीईओ

शम्भू सिंह/न्यूज अड्डा

तमकुही/कुशीनगर। कोरोना का कहर थमने के साथ ही एक जुलाई से परिषदीय विद्यालयों को खोलने की कवायद शुरू हो गई है। बीईओ ने बीआरसी तमकुही पर बैठक कर शिक्षकों को बताया कि शासन का स्पष्ट निर्देश हैं कि एक जुलाई से परिषदीय स्कूलों में बच्चे नहीं जाएंगे, लेकिन सभी शिक्षक और अन्य कर्मी स्कूल पहुंचकर प्रशासनिक कार्य निपटाएंगे, बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षक व अन्य कर्मी स्कूल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

कोरोना के कारण शिक्षण व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। कोरोना के चलते लंबे समय से स्कूल बंद हैं। शिक्षकों के अनुसार, नए सत्र में जब भी पढ़ाई शुरू होगी, बच्चों को पढ़ाई की मुख्य धारा में लाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। बीईओ तमकुही अंकिता सिंह ने बैठक कर शिक्षकों को बताया कि शासन से निर्देश मिले हैं कि एक जुलाई से बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय खोले जाएंगे। शिक्षक स्कूल पहुंचकर सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। अभी कोई छात्र स्कूल नहीं जाएगा। कक्षा एक से 8 तक के सभी शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे। स्कूलों में ई-पाठशाला के माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। बच्चों को शासन के निर्देश मिलने तक स्कूल आने के लिए नहीं कहा जायेगा। बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया भी स्कूलों में शुरू कर दी जाएगी। मिड डे मील से जुड़े छात्र-छात्राओं के खातों में धनराशि भेजी जाएगी। मिड डे मील का खाद्यान्न बच्चों, अभिभावकों को दिया जाएगा। छात्रों के घरों पर ही निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कराया जाएगा। ऑपरेशन कायाकल्प की गतिविधियां भी पूरी कराई जाएंगी। शासन ने निर्देश दिए हैं कि छात्रों की कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जाए। छात्रों को ई पाठशाला 4, प्रेरणा मिशन, दूरदर्शन, आकाशवाणी और व्हाट्सएप से जोड़कर पढ़ाई का संचालन किया जाए। उन्होंने कहा कि लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी और लापरवाही किसी भी सूरत में क्षम्य नही होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की कार्यावधि में सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालय पर मौजूद रहेंगे, समय से पहुचकर शासन के निर्देशों का पालन करेंगे, जांच के दौरान कोई भी शिक्षक गैरहाजिर मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking